About Us

क्या दाग सचमुच अच्छे हैं:पीरियड्स में होता वो इंफेक्शन, जो हर साल ले रहा 8 लाख से ज्यादा महिलाओं की जान
2 वर्ष पहलेलेखक: पारुल रांझा

पीरियड्स में होता वो इंफेक्शन, जो हर साल ले रहा 8 लाख से ज्यादा महिलाओं की जान|हेल्थ एंड फिटनेस,Health & Fitness - Dainik Bhaskar
बिहार में 82% महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल करती हैं।
छत्तीसगढ़ और यूपी में कपड़ा इस्तेमाल करने वाली युवतियों की तादाद 81%
पीरियड्स एक ऐसा सब्जेक्ट बना हुआ है, जिस पर आज भी लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। जागरूकता की कमी के चलते महिलाओं को इन्फेक्शन के अलावा कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा रहता है। वॉटर एड की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल दुनियाभर में 8 लाख के करीब महिलाओं की मृत्यु पीरियड्स के दौरान होने वाले संक्रमण से होती है। वहीं, देश में करीब 11% महिलाएं ही ऐसी हैं, जो पीरियड्स और मेंस्ट्रुअल हेल्थ को लेकर बात करने में कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। ये आंकड़ा बताता है कि समाज में पीरियड्स को लेकर चुप्पी किस कदर महिलाओं की हेल्थ पर हावी है।
पीरियड्स में कपड़ों के इस्तेमाल से सर्वाइकल कैंसर का खतरा
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की मानें तो 57.6% भारतीय महिला सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। 62% अभी भी कपड़ा, राख, घास, जूट व अन्य चीजों पर निर्भर हैं। बिहार में 82% महिलाएं पीरियड्स के दौरान कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल करती हैं। जबकि छत्तीसगढ़ और यूपी में पीरियड्स के दौरान कपड़ा इस्तेमाल करने वाली युवतियों की तादाद 81% है। शायद इसी कारण दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर के एक चौथाई से अधिक मरीज भारत से हैं।


undefined - Dainik Bhaskar
सैनिटरी पैड्स पर हुई स्टडी
टाटा मेमोरियल सेंटर और राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ने इस रोग का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र में महिलाओं के सैनिटरी पैड को इकट्ठा किया गया था। इसके अनुसार भारत में ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि कपड़े का इस्तेमाल करने से पहले ना तो कपड़े को धोती हैं न ही धूप में सूखाती हैं। इस वजह से कपड़े में जीवाणु पैदा हो जाते हैं। इसी को दोबारा इस्तेमाल करना न जाने कितनी बीमारियों को न्योता देता है। वैज्ञानिकों ने सैनिटरी पैड में लगे खून के धब्बे से एचपीवी इंफेक्शन की जांच की, जिसमें 24 महिलाओं में एचपीवी पॉजिटिव पाया गया था, जोकि सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारकों में एक है।
जागरूकता की कमी से गंवानी पड़ी जान
सस्टेनेबल सेनिटेशन एंड वॉटर मैनेजमेंट संस्था की मानें तो दुनिया भर में 52% महिलाएं रिप्रोडक्टिव एज में हैं और लगभग सभी हर महीने पीरियड्स से गुजरती हैं। अधिकांश महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हाइजीन मेंटेन करने और अपनी देखभाल करने के बारे में न तो जानकारी है और न ही इससे जुड़े संसाधन उपलब्ध हैं। दूसरी ओर खुद को आधुनिक कहने वाला एक ऐसा तबका भी है, जो विज्ञापन में सैनिटरी पैड दिखाते हुए हमेशा खिला हुआ रहने के नुस्खे देता है। इन विज्ञापनों को देखें तो लगता है कि पैड लेने भर से पीरियड की सारी मुश्किलें छू-मंतर हो जाएंगी, लेकिन शायद एड बनाने वाले भूल जाते हैं कि पैड केवल खून रोकता है, दर्द नहीं। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले सैनिटरी पैड की एक मशहूर ब्रांड की टैगलाइन खुद ही संदेश देती है कि खुलकर कुछ मत बोलो। इस चुप्पी के कारण लगातार महिलाओं की जान जा रही है।

केस- 1
वर्ष 2019 में अहमदनगर की 28 वर्षीय महिला एक ही कपड़े को बार-बार पीरियड्स में इस्तेमाल कर रही थी। पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में गंभीर भर्ती कराने पर पता चला कि उन्हें टॉक्जिक शॉक सिंड्रोम (टीएसएस) हो गया, जो बैक्‍टीरिया के इन्‍फेक्‍शन से होता है। सेप्सिस और जरूरी अंगों के नाकाम होने से आखिर में मौत हो गई।

केस- 2
तमिलनाडु में 12 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। वजह केवल इतनी थी कि पीरियड्स के चलते यूनिफार्म पर लगे खून के दब्बे को लेकर टीचर ने उसे डांटा था। पूरी क्लास के सामने डांट पड़ने के बाद बच्ची डिप्रेशन में आ गई। स्कूल से निकलने के बाद ही उसने बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।

केस-3
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में पांचवीं कक्षा में पढ़ रही मासूम ने खुद को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर 

NITI AAYOG

भारत सरकार के द्वारा ग्रांट फंडिंग लेने में सहायता 

MSME CERTIFICATE

भारत सरकार के द्वारा व्यापार करने में सहायता 

12A CERTIFICATE

टैक्स से राहत 

80G CERTIFICATE

80G certificate का उपयोग टैक्स एक्सेंप्शन यानी की, टैक्स में 50%तक की छूट या बचत के लिए  किया जाता है

NGO License

TAN NUMBER

PAN CARD

Certificate of incorporation

नारी सुरक्षा, हमारी सुरक्षा

हमारे उद्देश्य हमारे समाज का हर ऐसा नागरिक जो शारीरिक मानसिक या आर्थिक वजह से असमर्थ है इन लोगों का सभी तरह से सहयोग करके समाज के दूसरे सामर्थ नागरिकों के साथ एक समान जगह पर ले आना है।